राशिफल

09 March 2022: मकर व कर्क राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता, पढ़ें अपना बुधवार का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
चन्द्रमा द्वितीय व शुक्र एकादश रहकर लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगल शुक्र का दशम प्रभाव भी शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन इसी राशि का  चन्द्रमा व नवम शुक्र शुभ बनाएगा। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शुक्र व मंगल का अष्टम गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
बुध अष्टम व गुरु कुंभ में प्रगति देंगे। चन्द्रमा व बुध गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। जॉब में नवीन दायित्व को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य, शुक्र व मंगल का खष्ठम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
मंगल व शुक्र पंचम शुभ हैं। व्यवसाय व जांब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। प्यार में चन्द्रमा व शुक्र आज अति भावुकता ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। श्री कृष्ण जी की पूजा करते रहें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व आसमानी रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। भगवान विष्णु जी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल- 
आज जॉब में गुरु के तृतीय गोचर से लाभ है। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। गेंहू का दान करें।

10. मकर राशिफल-
चन्द्रमा पंचम व मंगल, शुक्र, शनि तथा बुध इस राशि में हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। आसमानी व बैंगनी रंग शुभ है।घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-
छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। बैंगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। युवा प्यार के मामले में बहुत ही भावुक हो सकते हैं।ंदाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।ंचने की दाल का दान करें। सूर्य इस राशि में व चन्द्रमा चतुर्थ है।

12. मीन राशिफल- 
आज द्वादश सूर्य व गुरु धन का आगमन करेंगे। दशम मंगल व कुम्भ का गुरु पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें व पिता का आशीर्वाद लें।

Related Articles

Back to top button