राशिफल 2 July 2020: जानिए अपना आज का राशिफल
1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज आपको व्यापार में किसी वृश्चिक राशि के मित्र से लाभ होना चाहिए। जॉब को एक नई दिशा देने में सफलता प्राप्त होगी। किसी जमीन या मकान को क्रय करने में ससुराल का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पीला रंग शुभ है।
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन क्रोध पर विजय प्राप्त करने का है। जॉब को लेकर किसी भी विवाद में ना पड़ें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। हरा रंग शुभ है। युवा प्यार के मामले में संवेदनशील रहेंगे।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। व्यवसाय को विस्तार देंगे। राहु इसी राशि में हैं। आज आपकी हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहनी चाहिए। प्रेम के मामले में भावुकता परेशान कर सकती है। नीला रंग शुभ है।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज मन को एकाग्र करें। जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई दिनों से रुके कुछ सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। नए उमंग व उत्साह से जीवन पथ पर चलें। सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: प्रेम में आज विवादास्पद बातों से दूर रहें। आज दूरियों को मिटाने के लिए प्रयास करना बेहतर है। व्यवसाय में किसी नई कार्य योजना पर अपने आपको समर्पित करेंगे। लाल रंग शुभ है।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज रिश्तों को सुधारने में अपने मन की सुनें। प्यार का रिश्ता बिगड़ भी सकता है। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। व्यवसाय से लाभ मिल सकता है।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। आज चन्द्रमा व शुक्र प्रेम में किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। आप एक कल्पनाशील व्यक्ति हैं। हरा रंग शुभ है। धन का आगमन है।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज चन्द्रमा इसी राशि में है। आज चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में सफलता दिलवा सकते हैं। पीला रंग शुभ है। प्यार के रिश्ते को विवाह में बदलने के सुखद संयोग बन सकते हैं। संतान को लेकर कोई सुखद समाचार मिल सकता है। गाय को गुड़ खिलाएं।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन संघर्ष के बाद सफलता प्राप्ति का है। व्यवसाय में उन्नति का समय है। आज धन का आगमन होगा। धन के व्यय पर नियंत्रण रखना चाहिए। पीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। युवा प्यार के मामले में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। संतान पक्ष से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति की भी संभावना है। हरा रंग शुभ है। हनुमानचालीसा का पाठ करें।
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज जॉब में किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रयास करना बेहतर होगा। युवा प्यार के मामलों में छोटी छोटी बातों को इग्नोर करें। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। दाम्पत्य जीवन में तनाव ना लें।
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आप एक कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति हैं। आज आध्यात्मिक ज्ञान से आनंदित रहेंगे। जॉब में अपने कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। पीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। धार्मिक पुस्तक का दान करें।