बेबाक बोल

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में केंद्र व राज्य सरकार दोनो विफल – माया श्रीवास्तव

बिहार

श्रीवास्तवसमर्थ नारी समर्थ भारत की बैठक में महिलाओ के साथ हो रहे बलात्कार, हत्या को रोकने में केंद्र व राज्य सरकार पूरी विफल साबित हो रही है। बैठक में दोनो सरकार से आग्रह की गई की एक अलग से महिल अत्याचार पर कारवाई के मंत्रालय और विभाग की स्थापना की जाय।।बैठक की अध्यक्षता अनिता व संचालन संगीता देवी ने की। बैठक में निलू शर्मा, रागनी देवी संगीता मिश्रा, निलम राज, निरू सिंह, निशा सिंह, बिना श्रीवास्तव, रीना श्रीवास्तव, कृष्णा तिवारी, राखी सिंह, बेबी देवी, अमृता कुमारी, सबिता, संगीता दुबे, शीला कुमारी, संजू देवी, किरन देवी,नीलम कुमारी, सुनैना सिंह, पूजा देवी आदि उपस्थित थी।
बैठक में महिलाओ को संबोधित करते हुए माया श्रीवास्तव ने कही कि आज विहार,दिल्ली के साथ लगभग सभी जगहों महिलाओ के साथ बलात्कार और हत्या की घटना में जबरदस्त इजाफा हो रही है। खासकर नाबालिग बच्चियों के साथ रेप की घटना और दूसरे धर्म के लड़कों द्वारा धर्म बदलकर प्यार करना फिर हत्या करने की घटना से समाज अचंभित हो चूका है। समाज भी आज मौन है सभी के सामने दिल्ली में साक्षी को चाकू गोद गोद कर साहिल ने हत्या की लेकिन किसी ने नहीं बचाया। पटना के धनरुआ में तेरह साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सबके सामने भाग गया। दरभंगा में किशोरी के साथ होटल के कमरे में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सरकार के साथ साथ समाज को भी सकते में डाल दिया है। इस तरह कि घटना को हम केवल सरकार के बलबूते नही रोका जा सकता है।इसके लिय हमे समाज को उत्तरदायित्व बनाना होगा। किशनगंज में महिला के साथ पुलिस अधिकारी के द्वारा किए गए बलात्कार की घटना से लोगों का प्रशासन पर से भी विश्वास उठ सा गया है। इसलीय संस्थाओं को आगे आना होगा।

Back to top button