राष्ट्रीय

मणिपुर में भीषण भूस्खलन में दो लोगों की मौत और पांच अन्य लोग घायल हो गए

मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले में शुक्रवार सुबह भीषण भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 92 किलोमीटर दूर संतिंग में राष्ट्रीय राजमार्ग-102 पर हुई।पुलिस के मुताबिक दो बच्चों सहित कुल 12 लोग एक वाहन में यात्रा कर रहे थे कि तभी उन्होंने पाया कि सड़क मलबे और पेड़ की शाखाओं से अवरुद्ध थी। उन्होंने मलबा साफ किया और चालक वाहन को चालू करने ही वाला था कि तभी उस क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ। इसके कारण वाहन गहरी खाई में गिर गया।पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति ने जिला अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। इस घटना में घायल हुए पांच लोगों का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button