राष्ट्रीय

उद्धव ठाकरेने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए द्रौपदी मुर्मू का समर्थन मजबूर होकर किया है: सिन्हा

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए द्रौपदी मुर्मू का समर्थन मजबूर होकर किया है। यह बयान विपक्ष के राष्ट्रपति पद उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने दिया। गुवाहाटी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वो किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की ताकत से लड़ रहे हैं। यशवंत सिन्हा के बड़े दावे ने शिवसेना की अंदरूनी कलह को एक बार फिर जगजाहिर कर दिया है। उद्धव ठाकरे जो शुरू में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन में थे, शिवसेना सांसदों के साथ बैठक के बाद उन्होंने निर्णय लिया कि वे राष्ट्रपति पद के लिए एनडीएम उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देंगे। हालांकि अपने बयान में उद्धव ने कहा था कि शिवसेना हमेशा से राष्ट्रपति पद के लिए अपना स्वतंत्र निर्णय लेती रही है। उनके बयान के पीछे कारण यह है कि उनके गठबंधन महा विकास अघाड़ी के दो अन्य दल एनसीपी और कांग्रेस ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन दिया हैा।

Related Articles

Back to top button