उत्तराखंड

नैनीताल ज‍िले के पौने आठ लाख मतदाता आज करेंगे 63 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

हल्द्वानी : Nainital Election 2022 Voting : नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों से ताल ठोक रहे 63 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य सोमवार को ईवीएम में कैद हो जाएगा। इसमें पांच महिलाएं व 20 निर्दल प्रत्याशी हैं। जिले के 7,75,899 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 3,71,181 महिला, 4,04,706 पुरुष व 12 थर्ड जेंडर हैं। हिस्सेदारी के लिहाज से जिले में 47.8 प्रतिशत महिला व 52.1 प्रतिशत पुरुष मतदाता हैं। बता दें कि वोटिंग सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

कहां कितने प्रत्याशी

लालकुआं      13

भीमताल       10

नैनीताल       05

हल्द्वानी      13

कालाढूंगी      11

रामनगर       11

नैनीताल जिले में पिछले चुनाव में हुई वोटिंग

नैनीताल जिले में पिछले विधानसभा चुनाव से 67,557 मतदाता बढ़े हैं। पिछले पांच वर्ष में 9.5 प्रतिशत मतदान बढ़े हैं। सर्वाधिक मतदाता कालाढूंगी व सबसे कम भीमताल विधानसभा सीट में हैं। भीमताल विधानसभा से कालाढूंगी में 70.6 प्रतिशत अधिक वोटर हैं। मतदाता संख्या के आधार पर हल्द्वानी दूसरे, रामनगर तीसरे, लालकुआं चौथे व नैनीताल विधानसभा पांचवे नंबर पर है। सभी छह विधानसभा सीटों में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या कम है। मतदान में महिलाओं की भागीदारी अधिक रहती आई है।

Related Articles

Back to top button