उत्तराखंड

जानिए उत्तराखंड में किन VIP Voters ने किया मताधिकार का प्रयोग, तस्वीरों में देखें लोकतंत्र का महापर्व

देहरादून। Uttarakhand Election 2022 Voting उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए वीआइपी वोटर्स ने भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही आम जनता से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा में मां विशना देवी और पत्नी गीता धामी के साथ आदर्श विद्यालय नगरा तराई बूथ पर मतदान किया।

सीएम धामी पत्नी और मां संग पहुंचे वोट डालने

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र के महापर्व को मजबूत बनाने के लिए लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा में अपनी मां विशना देवी और पत्नी गीता धामी के साथ आदर्श विद्यालय नगरा तराई बूथ पर मतदान किया।

सांसद निशंक ने बेटी संग डाला वोट

सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देहरादून के हाथी बड़कला केंद्रीय विद्यालय में अपनी बेटी के साथ मताधिकार का प्रयोग किया।

पहले मतदान, फिर जलपान

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने सुबह आठ बजे 8:00 बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेडियाखाल स्थित बूथ संख्या-56 पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद उनके बडे़ पुत्र श्रद्धेय रावत और छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी मतदान किया। महाराज ने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदाताओं से अपील की कि वह अपने अपने घरों से निकलकर सबसे पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।

Related Articles

Back to top button