उत्तराखंड

जानें- अभी किन सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं किए घोषित, कुछ में फंसा पेच; कुछ रणनीति के तहत रोकी

देहरादून। Uttarakhand Election 2022 कांग्रेस ने पहली सूची में 53 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। यानी प्रदेश में अभी 17 सीटें ऐसी हैं, जिनमें प्रत्याशियों की घोषणा होनी शेष है। देखा जाए तो इन सीटों में से कुछ पर अभी प्रत्याशी चयन को लेकर आमराय न बनने के कारण पेच फंसा हुआ है, तो वहीं कुछ सीटें रणनीति के तहत रोकी गई हैं। कांग्रेस चुनाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हरीश रावत ने भी अभी तक किसी सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। यही कारण है कि उनकी पसंद वाली सीटों पर अभी कांग्रेस ने टिकट घोषित नहीं किए हैं।

कांग्रेस ने शनिवार देर रात अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। भाजपा ने जहां पहली सूची में 59 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए थे, वहीं कांग्रेस की पहली सूची में यह संख्या 53 है। कांग्रेस ने जो 17 सीटें रोकी हैं, उनमें गढ़वाल मंडल की 13 और कुमाऊ मंडल की चार सीटें शामिल हैं। कुमाऊ मंडल की चार सीटें रोकने का मुख्य कारण हरीश रावत द्वारा अपने पत्ते न खोलना है। माना जा रहा है कि इनमें से रामनगर, सल्ट या कालाढूंगी से हरीश रावत चुनाव लड़ सकते हैं। इस कारण इन्हें होल्ड पर रखा गया है।

Related Articles

Back to top button