उत्तराखंड

हरक सिंह के साथ कुछ विधायक भी थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन, पार्टी ने कुछ सीटों पर रोकी चयन प्रक्रिया

देहरादून। Uttarakhand Election 2022 भाजपा से निष्कासित और कैबिनेट से हटाए गए पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के साथ भाजपा के कुछ और विधायक भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि हरक की आमद को देखते हुए कांग्रेस ने कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया रोकने को कहा है। सोमवार को हरक सिंह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उधर, भाजपा ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले ही हरक सिंह को कैबिनेट से बर्खास्त कर हीरो की तरह एंट्री करने के उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

हरक सिंह के दिल्ली जाने और कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से अंदरखाने संपर्क में होने की जानकारी सामने आने के बाद भाजपा उन्हें मंत्री पद से हटाने के साथ ही बर्खास्त कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक हरक सिंह ने रविवार शाम दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद उनके कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करने की बात सामने आई, लेकिन हरक सिंह ने इससे इन्कार किया है।

Related Articles

Back to top button