उत्तराखंड

विजय संकल्प रैली में लालकुआं नहीं पहुंचे मनोज तिवारी, केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री अजय भट्ट ने कही ये बात

लालकुआं : भाजपा की विजय संकल्प रैली का सोमवार को लालकुआं पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। 25 एकड़ कालोनी में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि इस बार भाजपा उत्तराखंड में 60 से अधिक सीटें जीतकर कीर्तिमान स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने करोड़ों लोगों का टीकाकरण कर कोरोना संक्रमण को रोकने का चुनौतीपूर्ण कार्य किया, वही लाखों निर्धनों को मुफ्त राशन मुहैया कराया। इससे पूर्व रैली का नगर के प्रवेश द्वार पर वरिष्ठ नेताओं ने भव्य स्वागत किया। फिर विजय संकल्प रैली प्रारंभ हुई। जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमती हुई 25 एकड़ मैदान पर जनसभा में तब्दील हुई। रास्ते में जगह-जगह रैली का क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button