राशिफल

18 अगस्त 2021: जानिये कैसा रहेगा आपका आज का दिन

1. मेष- आज चन्द्रमा नवम है। शनि का का दशम गोचर सुंदर है। जाॅब में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ा लाभ हो सकता है। आपकी धार्मिक योजनाएं सफल हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष- राशि स्वामी शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण आईटी व मैनेजमेंट जाॅब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। व्यवसाय में उधार देने से बचें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।शिक्षा में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

3. मिथुन- आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया  कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है। सिंह व मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

4. कर्क- चन्द्रमा का खष्ठम व सूर्य का द्वितीय गोचर व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति करा सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व मंगल प्रधान वृश्चिक राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। नए व्यवसाय की योजना फलीभूत होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।

5. सिंह- बैंकिंग व मीडिया से संबद्ध लोग जाॅब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी। बैगनी व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

6. कन्या- व्यवसाय में चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर लाभप्रद है। जॉब सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। सूर्य का द्वादश
गोचर जाॅब में उच्चाधिकारियों  से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला- आज बिजनेस में लाभ की स्थिति होगी। जाॅब में सिंह व वृश्चिक राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

8. वृश्चिक- चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वितीय है।व्यवसाय में प्रोग्रेस है। जाॅब में किसी नए पद या प्रोमोशन की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

9. धनु- चन्द्रमा का इस राशि में गोचर लाभ देगा।मंगल मानसिक कष्ट दे सकता है। व्यवसाय में भी सफलता है । रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभदायक है।

10. मकर- शनि का इस राशि में व चन्द्रमा का द्वादश गोचर शुभ हैं। छात्रों को  सफलता मिलेगी। मंगल भूमि सुख के लिए लाभप्रद है।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

11. कुंभ- गुरु इस समय इसी राशि में है। गुरु व चन्द्रमा आपके धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में स्किन रोग से कष्ट मिल सकता है। हनुमान बाहुक का पाठ करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

12. मीन- चन्द्रमा का इस राशि से दशम गोचर शुभ है। जाॅब में प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। शुक्र व मंगल बैंकिंग व आईटी जाॅब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल हैं।  पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button