उत्तराखंड

बदलाव के वक्त में भाजपा को उखाड़े फेंके जनता : हरीश रावत

कालाढूंगी: परिवर्तन यात्रा के बहाने जनता को अपने पक्ष में करने के लिए जुटे कांगे्रस नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल व गैस कीमतों पर भाजपा सरकार को घेरा। कांग्रेस नेताओं ने बदलाव का वक्त बताते हुए भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इससे पूर्व छोलिया नृत्य व ढोल दमाऊ वाद्य यंत्रों से परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया।

तय समय से पांच घंटे देरी पांच बजे रामनगर पहुंची परिवर्तन यात्रा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैलपड़ाव सांस्कृतिक परिषद स्थित सभास्थल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि हर वर्ग को जुमले बाज सरकार ने ठगने का काम किया है। जनता आज परिवर्तन चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा परिवर्तन यात्रा में जनता का आशीर्वाद व समर्थन मिलना कांग्रेस की मजबूती व जीत का प्रतीक है। कांगे्रस के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार के कम समय बचे होने पर सीएम पुष्कर धामी की ओर से की जा रही घोषणाओं के पूरे होने पर सवाल उठाए। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत ने भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

Related Articles

Back to top button