राशिफल

राशिफल, 01 जुलाई 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

मेष- आज बारहवां चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव दे सकता है। मंगल व शुक्र गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृष- चन्द्रमा के एकादश गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मिथुन- आज छात्र कॅरियर में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व कुंभ राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।

कर्क- आर्थिक सुख में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। मकर व तुला राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। नारंगी व सफेद  रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व सफेद रंग शुभ है।आईटी व बैंकिंग जॉब वालों को सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय में कोई रुका धन प्राप्त होगा। मीन का चन्द्रमा व कुंभ का गुरु जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज स्वास्थ्य में संघर्ष की स्थिति होगी। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना बनएगा। हरा व सफेद रंग शुभ है।

वृश्चिक- पंचम चन्द्रमा शुभ है। जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

धनु- राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

मकर- गुरु के द्वितीय व चन्द्र के तृतीय गोचर से सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व गुरु गोचर जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है।

कुंभ- आज चन्द्रमा का द्वितीय व गुरु का इस राशि में गोचर शुभ है। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। हरा व सफेद रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा आज इसी राशि में है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

Related Articles

Back to top button