उत्तराखंड

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र बोले, अनुकृति चुनाव लड़ना चाहती हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं; टिकट देना हाईकमान का काम

देहरादून। Utatrakhand Assembly Elections 2022 कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं की विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि यदि अनुकृति चुनाव लड़ना चाहती हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। उन्हें अपनी दावेदारी करनी भी चाहिए। साथ ही कहा कि टिकट किसे देना है, किसे नहीं, यह तय करना भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का काम है।

कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत पूर्व में कई बार आगामी विधानसभा चुनाव न लडऩे की बात कह चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह अपनी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के लिए टिकट मांग सकते हैं। इसे लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। अब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अनुकृति गुसाईं की दावेदारी का समर्थन किया है।

उधर, अनुकृति ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत उनके लिए पितातुल्य हैं। यदि उन्होंने कुछ कहा है तो सोच-समझकर ही कहा होगा। अनुकृति के मुताबिक जब वह मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल चुनी गईं थी, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनका भव्य स्वागत किया था। साथ ही उन्हें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड अंबेसडर भी बनाया था।

Related Articles

Back to top button