उत्तराखंड

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज से उत्तराखंड के दो दिनी दौरे पर, गढ़वाल-कुमाऊं में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय प्रवास पर सोमवार को उत्तराखंड आ रहे हैं। इस दौरान वह गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश भाजपा मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सोमवार सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद नड्डा चमोली जिले के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर में वह चमोली के सवाड में शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होने के साथ ही सभा को संबोधित करेंगे। फिर वह अल्मोड़ा के लिए रवाना जाएंगे, जहां वह पार्टी की जिला स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक लेंगे।

Related Articles

Back to top button