राशिफल

27 अक्टूबर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल-

आज राशि स्वामी मंगल व गुरु गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। तिल व उड़द का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

राशि स्वामी शुक्र का वृश्चिक व गुरु का मकर गोचर शुभ हैं। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

जॉब में संघर्ष है। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-

धार्मिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। शुक्र व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-

शनि के खष्ठम प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज व्रत रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-

बुध के इस राशि में व शनि के पंचम प्रभाव से छात्र सफल रहेंगे। शुक्र यात्रा देगा। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-

शुक्र द्वितीय व बुध द्वादश हैं। छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल-

आज निर्णय में असमंजस सम्भावित है। उदर विकार संभावित है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व लाल रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल-

आज शुक्र व गुरु अनुकूल हैं। चन्द्रमा अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल-

प्रशासन व राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। कन्या राशि का बुध बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व चावल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल-

आज का दिन मंगलमय है। चन्द्रमा का पंचम गोचर संतान को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल-

व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है। शनि का एकादश व बुध का सप्तम गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

Related Articles

Back to top button