राशिफल

26 अगस्त 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष- आज चन्द्रमा का द्वादश गोचर विकास के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर आशान्वित रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष- चन्द्रमा इस राशि से एकादश में है।आप अपनी व्यवसायिक सोच को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

3. मिथुन- चन्द्र का दशम व सूर्य का सिंह गोचर आर्थिक रूप से मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व नीला  रंग शुभ है। 10:30 pm के बाद स्वास्थ्य से कष्ट दिख रहा है।

4. कर्क- चन्द्रमा का नवम गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। गृह कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह- व्यवसाय में सूर्य इस राशि में व चन्द्रमा के अष्टम गोचर से संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। 10:30 pm के बाद आज स्वास्थ्य के  प्रति सतर्क रहें। नारंगी व पीला  रंग शुभ है।

6. कन्या- जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का सप्तम व गुरु का खष्ठम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आसमानी व बैगनी  रंग शुभ है।

7. तुला- शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। 10:30 pm के बाद चन्द्रमा का सप्तम गोचर रहेगा जिससे स्वास्थ्य में अचानक प्रगति संभावित है। माता लक्ष्मी जी की पूजा करें। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। बैगनी व हरा रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।

9. धनु- आज चन्द्रमा का चतुर्थ लेकिन गुरु का तृतीय गोचर जाँब के लिए अति अनुकूल है। प्रत्येक सरकारी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। पीला  रंग शुभ है। उच्चधिकारी लाभान्वित करेंगे।

10. मकर- शनि का इस राशि  में व चन्द्रमा के तृतीय में होने व गुरु के द्वितीय से प्रत्येक कार्यों में सफलता है। बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुम्भ- चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। गुरु जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

12. मीन- चन्द्रमा का इस राशि में गोचर मंगलमय है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं।  पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

Related Articles

Back to top button