राशिफल

17 अगस्त 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष- आज गुरु व सूर्य गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। आज जाँब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृष- अपनी धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन- चन्द्रमा का खष्ठम व सूर्य का तृतीय गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी जाँब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

4.कर्क- आज सूर्य के द्वितीय व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में हैं।चन्द्र व गुरु गोचर जाँब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। स्वास्थ्य में चन्द्रमा व केतु गोचर लाभ दे सकते हैं।लाल व नारंगी रंग शुभ है।किसी धार्मिक संत के आशीर्वाद  से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह- व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य का इस राशि में  व चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें।सफेद व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या- बैंकिंग व आईटी जाँब के लोग अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। सफेद व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।हनुमान जी की उपासना करें।

7. तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। आसमानी व लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी।हरा व सफेद रंग शुभ है। सवा किलो गुड़ का दान करें।

9. धनु-  आज चन्द्रमा का द्वादश व सूर्य का सिंह राशि में गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है।पारिवारिक सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर- शनि के इसी राशि में व चन्द्रमा के एकादश तथा सूर्य के खष्ठम गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है।आईटी व बैंकिंग जाँब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।नीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।मूंग का दान करें।

11. कुम्भ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा के पँचम व सूर्य  का सप्तम  गोचर बिजनेस व जाँब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।शनि के द्रव्यों काले वस्त्र व तिल का दान करें।

12.मीन- गुरु का द्वादश तथा चन्द्रमा का नवम यानी भाग्य भाव में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं।जाँब में प्रोमोशन संभावित है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।उड़द का दान करें।
सुजीत जी महाराज

Related Articles

Back to top button