राशिफल

11 अगस्‍त 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

मेष- आज सायंकाल 03:29 के बाद चन्द्रमा का खष्ठम व गुरु गोचर विकास के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- आप अपनी प्रोफेशनल सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

मिथुन- चन्द्र का सिंह व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में तेज सुधार दिख रहा है।

कर्क- चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। हरा व लाल रंग शुभ है। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। हेल्थ में  प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- सायंकाल 09:30 के बाद व्यवसाय में सूर्य के द्वादश व चन्द्रमा के द्वितीय गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के  प्रति सतर्क रहें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- 09:29pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। किसी रुके कार्य में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का इस राशि में व गुरु का खष्ठम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

तुला- शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल  का दान करें।

वृश्चिक- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।

धनु-  आज चन्द्रमा का सप्तम लेकिन गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। गुरु व चन्द्रमा शिक्षा से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

मकर- शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय व चन्द्रमा का नवम गोचर शुभ है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। बैंकिंग व आईटी फील्ड से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुम्भ- चन्द्रमा का सप्तम गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का सप्तम गोचर बहुत ही शुभ है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

Related Articles

Back to top button