राशिफल

9th अगस्त 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

मेष: आज प्रातःकाल 09:50 के बाद चन्द्रमा का पंचम गोचर शुभ है। व्यवसाय में किसी विशेष कार्य को लेकर प्रयास हो सकता है। गुरु व मंगल  आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे।सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष:  राशि स्वामी शुक्र व मंगल का सिंह राशि में गोचर जॉब में आज कोई बड़ा कार्य कर सकता है। व्यवसाय में लापरवाही से बचें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी।उड़द का दान करें।

मिथुन: आज शिक्षा में सफल रहेंगे। आईटी व मीडिया कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है।कन्या व मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व नीला रंग शुभ है।

कर्क: प्रातःकाल 09:50 के बाद व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व सूर्य प्रधान सिंह राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यावसायिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पीला व सफ़ेद रंग शुभ है।

सिंह:आज 09:50am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में है।टीवी व फ़िल्म से संबद्ध लोग जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।हरा व बैगनी रंग शुभ है।प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

कन्या: बहुत दिनों से रुका कोई सरकारी कार्य पूर्ण होगा। 09:50 am के बाद चन्द्रमा व शुक्र का द्वादश  गोचर जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। बैगनी व नीला रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

तुला: आज मंगल व चन्द्रमा गोचर के कारण व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में सिंह व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। नारंगी व हरा  रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को केला खिलाएं।

वृश्चिक: चन्द्रमा व शुक्र एकसाथ दशम प्रभाव शुभ फलदायक है।व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। लाल व पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।

धनु:  09:50am के बाद चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्यस्वामी बन सकता है ।व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता है । रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर: जॉब में सफलता मिलेगी। चन्द्रमा का अष्टम गोचर स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल है।बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।गुरु व चन्द्रमा धन प्रदान कर सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

कुंभ: शनि व चन्द्रमा आपके आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। शिक्षा में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है।हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है।

मीन: चन्द्रमा का पंचम गोचर  शुभ है।09:50am के बाद जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। कुम्भ का गुरु सिंह का मंगल व चन्द्रमा  अनुकूल है। बिजनेस से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button