राशिफल

14 जुलाई 2021 : जानिये अपना आज का राशिफल

मेष- आज जॉब में पद परिवर्तन का विचार आ सकता है। मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रुका कार्य बनेगा। सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृष- शुक्र व चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण संतान की उन्नति दिख रही है। स्वास्थ्य लाभ के संकेत हैं। जॉब में लापरवाही से बचें। आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मिथुन- चन्द्रमा के तृतीय गोचर के कारण कई दिनों से रुके धन की प्राप्ति संभावित है। हरा रंग शुभ है। बुध व शनि के गोचर थोड़ा प्रतिकूल है। स्किन रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क- जॉब में मेष या धनु राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। नारंगी रंग शुभ है।

सिंह- बिजनेस में कुछ नए  प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। आज चन्द्रमा इसी राशि में रहकर सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। लाल रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय में रुका धन प्राप्त होगा। बुध व चन्द्रमा वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। द्वादश चन्द्रमा भावुकता देगा।

तुला- एकादश चन्द्रमा आज जॉब में लाभ देगा। परिवार से थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रोमोशन की संभावना रहेगी। आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक- गुरु व चन्द्र गोचर  छात्रों को कॅरियर में सफल करेंगे। जॉब में अपने अच्छे परफार्मेंस को लेकर उत्साह होगा। पीला  रंग शुभ है। तिल का दान करें।

धनु- राशि स्वामी गुरु का तृतीय व चन्द्रमा का नवम गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करवाएगा। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। हरा  रंग शुभ है।

मकर- शनि इसी राशि में व अष्टम चन्द्रमा पॉलिटिक्स में सफलता देगा। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व शुक्र गोचर आर्थिक सुख में लाभ प्रदान कर सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ- गुरू का इस राशि में व चन्द्रमा का सप्तम गोचर आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। सूर्य के मिथुन गोचर से लाभ मिल सकता है। नीला रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का खष्ठम गोचर थोड़ा तनाव दे सकता है। जॉब व व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल या दही का दान करें।

Related Articles

Back to top button