राशिफल

राशिफल 21 जून 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

मेष- आज मंगल व चन्द्र गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज जॉब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष- अपनी प्रोफेशनल सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। चावल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्र का तुला व सूर्य का मिथुन गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता दिख रहा है।

कर्क- चन्द्र व गुरु गोचर छात्रों के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। स्वास्थ्य में चन्द्रमा व शनि गोचर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य के एकादश व चन्द्रमा के तृतीय गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। भगवान सूर्य का आशीर्वाद लें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

कन्या- छात्र अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।  हरा व सफेद  रंग शुभ है।तिल का दान करें।विष्णु जी की उपासना करें।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में शुभ लाभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

वृश्चिक- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है। सवा किलो गुड़ का दान करें।

धनु- आज चन्द्र का तुला व सूर्य का मिथुन गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। लाल  व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभान्वित करेंगे।

मकर- शनि के इसी राशि में व चन्द्रमा के तुला राशि में गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मूंग का दान करें।

कुंभ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का नवम यानी भाग्य भाव में  गोचर बिजनेस व जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व तेल का दान करें।

मीन- गुरु व चन्द्र गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। बिजनेस में तनाव संभावित है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। चने की दाल का दान करें।

Related Articles

Back to top button