राशिफल

राशिफल 17 जून 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

मेष- आज व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर तनाव हो सकता है। राशि स्वामी मंगल व चन्द्र गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। पिता की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। लाल रंग शुभ है।

वृष- चन्द्र का चतुर्थ गोचर भाग्यवृद्धि कारक है। व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। जॉब में लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी।

मिथुन- आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। सिंह व मकर राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी रंग शुभ है।

कर्क- भौतिक सुख में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। बड़े भाई का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। सफेद रंग शुभ है।

सिंह- आज चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। सिंह का चन्द्रमा व गुरु का पंचम गोचर व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज जॉब में तनाव की स्थिति होगी। कन्या राशि के मित्रों से लाभ की संभावना रहेगी। बैगनी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- पॉलिटिशियन सफल रहेंगे। जॉब में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु- शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

मकर- शनि व चन्द्र गोचर से पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शुक्र व चन्द्र गोचर जॉब में कोई नया पद प्रदान कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नारंगी रंग शुभ है।

कुंभ- आज गुरु व चन्द्रमा आपके बिजनेस प्लान को विस्तार देंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है लेकिन हनुमानबाहुक का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।

मीन- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

Related Articles

Back to top button