राशिफल

राशिफल 26 मई 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

मेष- आज जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा व मंगल गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी  कार्य बनेगा।लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष- राशि स्वामी शुक्र व चन्द्र के वृश्चिक गोचर के कारण व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। सफेद व हरा रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मिथुन– आज पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। बैंकिंग व आईटी  कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है।तुला व कुम्भ राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

कर्क- व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु प्रधान धनु व मंगल प्रधान वृश्चिक राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। गृह निर्माण की योजना फलीभूत होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी।हरा व नीला रंग शुभ है। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। चन्द्रमा व शनि जॉब में उच्चाधिकारियों  से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में कन्या व तुला राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी।आसमानी व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी ।व्यवसाय में प्रोग्रेस है । रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

मकर- पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शुक्र व चन्द्र गोचर जॉब में कोई नवीन पद प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ- शनि व चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। शिक्षा में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। सफेद व नीला रंग शुभ है।

मीन- बिजनेस में किसी वर्क को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर अनुकूल है। जॉब में सफल रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button