राशिफल

राशिफल 18 मई 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

मेष- आज व्यवसाय सम्बन्धित कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

वृष- चार ग्रहों की उपस्थिति शुभ है। शुक्र व चन्द्र गोचर जॉब व व्यवसाय में प्रगति देगा। क्रोध से बचें। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन- जॉब में सफल रहेंगे। व्यवसाय से तनाव संभावित है।कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। सफेद रंग शुभ है। आर्थिक लाभ की सम्भावना रहेगी।

कर्क- आर्थिक उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। चन्द्र व गुरु गोचर का सहयोग जॉब में सफलता देगा। गृह निर्माण की योजना फलीभूत होगी। नारंगी रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय में आशातीत विकास को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में नए उत्तरदायित्व  की योजना बनेगी। लाल रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

कन्या- जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। राशि स्वामी बुध ,शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज व्यवसाय में तनाव की स्थिति बन सकती है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर की अनुकूलता के कारण नए बिजनेस डील की संभावना भी रहेगी। नारंगी रंग शुभ है।

वृश्चिक- राजनीति में उत्कर्ष है। जॉब में कार्यों की अधिकता रह सकती है।नारंगी रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें। धन आगमन सम्भव है। क्रोध से बचें।

धनु- जॉब को लेकर थोड़ा तनाव होगा। व्यवसाय में प्रगति संभावित है। पीला व लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें।प्रत्येक कार्यों में सफलता के लिए बजरंगबाण बार पाठ करें।

मकर- जॉब में प्रगति के मार्ग बन सकते हैं। धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

कुम्भ- अपनी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है।हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मीन- गुरु का कुम्भ व चन्द्रमा का कर्क गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति कराएगा। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर प्रसन्न हो सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button
preload imagepreload image