राशिफल

राशिफल 14 मई 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

मेष- आज व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य सम्पन्न हो सकता है। चन्द्रमा व शुक्र का वृष गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। कोई सरकारी कार्य बनेगा।सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष- आज शुक्र व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। आज जॉब व व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य पूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नीला रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया जॉब के करियर में प्रोमोशन संभावित है। मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। आसमानी रंग शुभ है।

कर्क- छात्र करियर में सफलता से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता की सहायता कोई रुका कार्य करेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

सिंह- हेल्थ को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। व्यवसाय में कुक नए प्रोजेक्ट की योजना बनेगी।नारंगी रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी।

कन्या- छात्रों के करियर में उन्नति है। कोई रुका सरकारी पूर्ण होगा। चन्द्रमा व शुक्र का वृष गोचर जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में कन्या व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। हरा रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- गुरु व चन्द्रमा गोचर आज आपके लिए अनुकूल हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। बिजनेस में थोड़ा तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

धनु- जॉब में कुछ नवीन कार्यों से सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में संघर्ष है। धन आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

मकर- आज चन्द्रमा व शुक्र वृष तथा शनि इसी राशि में गोचररत हैं। मित्रों की सहायता से व्यवसाय में सफलता संभावित है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

कुंभ- गुरु इस समय इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर लाभप्रद है। शुक्र आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। छात्र सफल रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

मीन- किसी प्रिय मित्र से किसी बात को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे।व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button