राशिफल

21 Feb 2022: स्वास्थय के प्रति सचेत रहें मेष व मकर के जातक, जानिए आज का राशिफल

मेष- चन्द्रमा सप्तम है।आज आईटी व बैंकिंग से जुड़े जॉब को लेकर परिवर्तन का विचार आ सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। धनु व मीन राशि के मित्र की सहायता से कोई सरकारी  कार्य बनेगा।पीला व लाल रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।

वृष- चन्द्रमा खष्ठम है।  शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण संतान के विवाह सम्बंधित कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें।नीला व सफेद रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। तिल व उड़द का दान करें।

मिथुन- पंचम चन्द्रमा शिक्षा में सफल करेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है।कन्या व मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है।बिजनेस में धन लाभ की सम्भावना रहेगी।

कर्क- चन्द्रमा चतुर्थ रहेंगे।जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। बड़े भाई का सहयोग बहुत कार्य करेगा। गृह निर्माण की योजना फलीभूत होगी।पीला व लाल रंग शुभ है।

सिंह-आईटी व बैंकिंग में जॉब करने वाले परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। तृतीय चन्द्रमा व सप्तम सूर्य व गुरु धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे ।पीला व नारंगी रंग शुभ है।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।

कन्या- द्वितीय चन्द्रमा जॉब सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण करेगा। बुध व शुक्र बिजनेस से लाभ प्रदान करेंगे।छात्र सफल रहेंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है।गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।

तुला- चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं।आज बिजनेस में लाभ की स्थिति होगी। जॉब में प्रोमोशन की संभावना रहेगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक व केला खिलाएं।

वृश्चिक- द्वादश चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु गोचर व्यवसाय में सफल करेंगे। जॉब में उत्तरदायित्व परिवर्तन को लेकर उत्साह होगा। सफेद व लाल रंग शुभ है।मसूर का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

धनु- गुरु का तृतीय व चन्द्रमा का एकादश गोचर  छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति करायेगा । जॉब में संघर्ष है। धन के आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभदायक है।तिल का दान करें।

मकर-चन्द्रमा आज कर्म स्थान पर है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।हरा व नीला रंग शुभ है।

कुंभ- द्वादश शनि,एकादश शुक्र व नवम चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

मीन- राशि स्वामी गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का आष्टम गोचर जांब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव दे सकता है। बिजनेस में किसी नए डील को लेकर तैयार रहें। शिक्षा से सम्बद्ध लोग गुरु व चन्द्रमा की अनुकूलता से सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

Related Articles

Back to top button