हिमस्खलन की चपेट में आए नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत का पार्थिव शरीर लाया गया उनके घर

देहरादून। त्रिशूल चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके घर लाया। देहरादून के नत्थनपुर स्थित गंगोत्री विहार स्थित उनके आवास के बाहर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी हुई है। उनका परिवार मूल रूप से गांव जौरासी पट्टी दुगड्डा ब्लाक पौड़ी के रहने वाला है। रविवार पूरा परिवार देहरादून पहुंचा हुआ है। मां-पिता के साथ ही घर में मौजूद सभी लोग का रो रोकर बुरा हाल है।
त्रिशूल चोटी आरोहण के दौरान आए थे हिमस्खलन की चपेट में
बता दें कि उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में पड़ने वाली त्रिशूल चोटी आरोहण के दौरान बीती शुक्रवार सुबह नौसेना के पांच अधिकारी और एक पोर्टर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। इसके बाद से रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान शनिवार शाम को पांच पर्वतारोहियों में से चार के शव बरामद कर लिए गए थे। इनकी पहचान लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती और हरिओम हरिओम एमसीपीओ के रूप में हुई है।