उत्तराखंड

उत्तराखंड: आप ने विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर, बनाए संगठन मंत्री

देहरादून : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने कमर कस ली है। आप ने संगठन का विस्तार करते हुए सभी 70 विधानसभा में संगठन मंत्री बनाए हैं। इसके अलावा पार्टी ने दो नए प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र चौहान व राजेंद्र बुटोला और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में पूर्व आइएएस सुबर्धन शाह को जगह दी है।

रविवार को आप के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है, लेकिन आप के उत्तराखंड आने से प्रदेश की जनता को आप से बेहद उम्मीदें हैं। आप अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा में आप पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। कहा कि चुनावी जंग सिर्फ भाजपा और आप के बीच होगी। इस रण में कांग्रेस कही भी नजर नही आएगी। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर व प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पांच प्रदेश उपाध्यक्ष व चार संयुक्त सचिव को कार्यकारिणी में शामिल किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 31 जनवरी तक आप उत्तराखंड में पूरी तरह से संगठन का विस्तार कर बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करेगी।

Related Articles

Back to top button