उत्तराखंड

मैदानी इलाकों में शीत लहर का अलर्ट, घने कोहरे के आसार

देहरादून I उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बुधवार को शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। वहीं, देहरादून में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।

मौसम केंद्र के अनुसार मैदानी इलाकों में बेहद घना कोहरा छाया रह सकता है। देहरादून में अधिकतम 19 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। मंगलवार को दिनभर धूप खिली रही। अधिकतम 19.5 व न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिनभर कोहरा छाए रहने से बढ़ी ठंड
मौसम आए दिन करवट ले रहा है। एक दिन धूप निकलने के बाद मंगलवार को कोहरा छा जा रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और लोग ठंड से परेशान रहे। आज बुधवार को कोहरा और बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश होने का अनुमान है।

सोमवार को सुबह हल्के बादल छाए जाने के बाद सुबह दस बजे के बाद आसमान साफ हो गया था। दिनभर धूप निकलने से लोगों ने बड़ी राहत मिली थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.4 दर्ज किया गया था, लेकिन मंगलवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। दिनभर धूप नहीं निकलने से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से लोग और परेशान हो गए। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

Related Articles

Back to top button