उत्तराखंड

हरेला 2020: उत्तराखंड में आज रोपे जाएंगे 10 लाख पौधे, सीएम की अपील- एक पौधा जरूर लगाएं

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे आज हरेला पर्व से जुड़ें और एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने हरेला पर्व के महत्व और उससे जुड़ने की अपील को लेकर एक वीडियो संदेश भी साझा किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ।

इस संदेश में उन्होंने कहा कि हरेला परंपरागत पर्व है। यह हमारे संस्कार, परंपरा और पर्यावरण के प्रति हमारे दायित्व को दर्शाता है। हरियाली के महत्व को हर कोई समझता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के चक्र को मजबूत बनाने, जल, जमीन जंगल, स्वास्थ्य को बचाने के लिए हम पेड़ों का महत्व समझते हैं। इसलिए हमारे बुजुर्गों ने ऐसे पर्व मनाने की परंपरा शुरू की थी। हरेला पर संकल्प लें, एक पौधा जरूर लगाना है। अपने घरों में भी पौधों लगा सकते हैं।

हरेला पर्व पर बृहस्पतिवार को वन विभाग करीब 7.5 लाख पौधे लगाएगा। जबकि करीब 2.5 लाख पौधे उद्यान विभाग की ओर से लगाए जाएंगे। बृहस्पतिवार से शुरू होकर यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। प्रमुख वन संरक्षक जयराज के मुताबिक राज्यपाल बेबी रानी मौर्य राजभवन और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने आवास से हरेला अभियान की शुरुआत करेंगे।

Related Articles

Back to top button
preload imagepreload image