2 बार सुशांत सिंह राजपूत ने की थी सुसाइड करने की कोशिश
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से पूरा देश शॉक्ड में है। उनके कई प्रशंसक एकजुट होकर खड़े हो गए हैं। फैन्स का दावा है कि कुछ तो उनके साथ बहुत गलत हुआ है क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या नहीं कर सकते। हालांकि, मुंबई पुलिस और मेडिकल रिपोर्टों में यह सामने आया है यह वास्तव में आत्महत्या है।
अब सुशांत सिंह की मृत्यु के बारे में एक और चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। एक न्यूज एंकर ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें कहा गया है कि मुंबई पुलिस की जांच के अनुसार, सुशांत ने 2 बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पहले उन्होंने बाथरोब बेल्ट से फांसी लगाने की कोशिश की थी लेकिन वो उनका वजन सहन नहीं कर पाया और फट गया। फिर सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी अलमारी में रखे कपड़ों में से एक कुर्ता लेकर उससे फांसी लगा ली।
27 लोगों के बयान हो चुके दर्ज
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। सभी के जेहन में यही सवाल है कि सुशांत ने ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठाया? मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 27 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि वो हर एंगल से इस केस की जांच कर रही है।