राशिफल

राशिफल 7 July 2020: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  आज जॉब से सम्बंधित कार्यों  में सफल रहेंगे।आफिस वर्क के प्रति कोई असावधानी बाद में परेशान कर सकता है। पीला रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: जॉब में प्रगति के मार्ग बनेंगे।व्यवसाय में किसी नयी कार्य योजना को विस्तार देंगे। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज संतान की उन्नति से खुश रहेंगे।धन का आगमन होगा।आज आपके मन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा।स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। श्री हनुमानबाहुक का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  व्यवसाय में उन्नति रहेगी।धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सफेद रंग शुभ है। मीन राशि के मित्र के सहयोग से कार्य बनेगा।अन्न दान करें। राजनीतिज्ञ लाभन्वित होंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्र गोचर इस राशि के लिए शुभ है तथा व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति कराएगा। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य बनेंगे।पीला रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे।श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। आज मन को धार्मिक कार्यों में लगाने का दिवस है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:   जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नीला व हरा रंग शुभ है। आज किसी सरकारी कार्य में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होना चाहिए।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा वाहन क्रय करने की योजना  बनाएंगे। आज आप अपने व्यवसाय को विस्तार देंगे।धन की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। गेहूं का दान करें। जॉब में सफलता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा धन का आगमन कराएगा।जॉब में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: चन्द्रमा  इस समय मकर राशि में ही हैं।शनि न्याय का कारक ग्रह है। आप व्यवसाय को सकारात्मक दिशा देंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। 

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  आज संघर्ष का दिन है।  आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। जॉब में भी तनाव के संकेत हैं। हरा  रंग शुभ है। गृह निर्माण से सम्बन्धित कार्य होंगे। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज पुत्र की सफलता से मन हर्षित रहेगा।  गुरु व चन्द्र गोचर व्यवसाय में लाभ देगा।लाल रंग शुभ है।धन का व्यय होगा। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button