उत्तराखंड

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति किसानों की माँग और मुद्दों को जोर- शोर से शासन प्रसाशन तक लें जाएंगी : राष्ट्रीय प्रवक्ता विकास गर्ग

 

देहरादून

देहरादून. में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की एक बैठक परेड ग्राउंड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय प्रवक्ता विकास गर्ग का जोरदार स्वागत किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज़ सिंह जो की पूरे देश में किसानों की समस्याओं के लिए को जड़ से उखाड़ने के लिए तत्पर रहते हैं। श्री सिंह के आदेश अनुसार आज बैठक आयोजित की गई है। विकास गर्ग ने कहा की संगठन द्वारा किसानों की मांगो को संगठन द्वारा जोर शोर से उठा कर शासन प्रसासन के माध्यम से हल करा कर संगठन को अति मजबूत बना कर राष्ट्र हित व किसान हित के कार्यों को किया जायेगा।

श्री गर्ग ने कहा कृषक आन्दोलन का इतिहास बहुत पुराना है और विश्व के सभी भागों में अलग-अलग समय पर किसानों ने कृषि नीति में परिवर्तन करने के लिये आन्दोलन किये हैं ताकि उनकी दशा सुधर सके। मोजुदा दौर में भारत में कृषक आंदोलन तेज गति से बढ़ रहे है इसका मुख्य कारण कृषक की आर्थिक हालत दिन प्रति दिन कमजोर हो रही है और वो कर्ज के मकड़ जाल में फंस रहा क्यों की मौजूद दौर में कृषि में लागत बढ़ रही है आमदनी घट रही है जिस कारण से किसानो में आत्म हत्या की घटनाए बढ़ रही है।

आगे श्री विकास करने बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी किसानों की बहुत समस्याएं हैं जिनको हमें एक सिरे से एक प्रारूप तैयार कर किसानों की समस्याओं को सरकार के शासन प्रशासन के माध्यम से हल करना होगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें उत्तराखंड में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति को और मजबूती के साथ खड़ा करना होगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथ मजबूत करने होंगे तभी हम जाकर किसने की समस्याओं को हल कर सकते हैं।उन्होंने कहा किसानों पर बढ़ता कर्ज, किसानों पर बढ़ते हुए शुल्क, बिजली के बढ़ते बिल आदि उनके प्रमुख मुद्दे थे। लेकिन किसानों की प्रमुख मांगें पूरी होना तो दूर उनकी हालत और खराब होती गई ।

पवन वंश पाण्डेय युवा प्रदेश अध्यक्ष, ने संगठन को मजबूत बनाते हुए कहा कि वह शीघ्र ही पूरे प्रदेश में युवा कार्यकारने की इकाइयां गठित कर देंगे ताकि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति को उत्तराखंड में और मजबूत किया जा सके उन्होंने कहा किसानों की कहानी ऐसी समस्याएं हैं जिनको उत्तराखंड में अनदेखा किया जा रहा है उसके लिए भी यूनियन को किसने की समस्याओं के लिए सोचना होगा और यूनियन के माध्यम से ज्ञापन देकर शासन प्रशासन को भी जागना होगा।

चन्दन चांदना युवा जिलाध्यक्ष ने अपने विचार रखते हो कहा कि वह शीघ्र ही जिले की पूरी टीम तैयार कर संगठन को मजबूत करेंगे और जो भी आदेश उन्हें प्रदेश व राष्ट्र कार्यकारिणी करेगी उसका पूर्ण रूप से पालन करेंगे। किसानो की समस्याओं के लिए किसी भी हद तक जाकर उनका निस्तारण किया जाएगा। चाहे वह शासन स्तर से या प्रशासन स्तर से हो किसानो की में समस्याओं को हल कराए जाएगा।

इस अवसर पर पवन वंश पाण्डेय युवा प्रदेश अध्यक्ष, चन्दन चांदना युवा जिलाध्यक्ष, पी सी वर्मा, अनिल मिनोचा, मनीष जैन,जे आर शर्मा, जितेंद्र शर्मा,विवेक गुप्ता, कुलदीप सिंह ललकार, शाहिद मंसूरी,आदि दर्जनों लोग मौजूद थे

Related Articles

Back to top button