राशिफल

पढ़ें 10 जनवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल-  
08:51am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में है।सूर्य का अष्टम व गुरु का दशम गोचर जाँब के लिए अनुकूल है। तिल व उड़द का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।पीला व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
राशि स्वामी शुक्र का धनु व गुरु का कुम्भ गोचर शुभ हैं। धर्म सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। 08:51 am के बाद सवा दो दिन तक चन्द्रमा आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। बैंकिंग व आईटी जाँब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
08:51 am के बाद चन्द्रमा आज इसी राशि से एकादश है। जाँब में उन्नति का समय है। जाँब में स्थान परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। राजनीति में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
धार्मिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। जाँब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। मंगल व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-
बुध व सूर्य के चतुर्थ प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। 08:51 am के बाद पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। सफेद व नीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
प्रातःकाल 08:51 के बाद चन्द्रमा के तृतीय प्रभाव से जाँब में सफल रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु सफलता देगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।गेंहू का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल- 
सूर्य तृतीय व गुरु पँचम हैं। 08:51 am के बादजाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। आर्थिक लाभ के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल-
आज सूर्य इसी राशि से द्वितीय व 08:51 am के बाद चन्द्रमा खष्ठम है। व्यवसाय में बड़ा लाभ  सम्भावित है। उदर विकार हो सकता है। यात्रा से लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल- 
आज गुरु इस राशि से तृतीय व चन्द्रमा 08:51 am के बाद पँचम अनुकूल हैं। शनि द्वितीय मङ्गलमय है। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
चतुर्थ चन्द्रमा 08:51 am के बाद व शनि अब इसी राशि में है। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। इस राशि का शनि बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल-
गुरु इस समय इसी राशि में है। 08:51am के बाद चन्द्रमा का मेष गोचर संतान को लाभ प्रदान कर सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है।गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल-
प्रातःकाल 08 बजकर 51 मिनट के बाद चन्द्रमा द्वितीय व द्वादश गुरु पॉलीटिक्स में सफलता दे सकते है। शनि का एकादश व गुरु का कुम्भ गोचर जाँब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। मूंग का दान करें।

Related Articles

Back to top button