राशिफल

राशिफल 23 सितंबर 2020: जानिये अपना आज का राशिफल

पढ़ें अपना 23 सितंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन जॉब में प्रगति का है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा धन का आगमन हो सकता है। मंगल आत्मबल में वृद्धि करेंगे। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: श्वांश जनित रोग को लेकर सचेत रहें। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। अन्न दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बड़े भाई की सहायता से गृह निर्माण संबंधी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। आय प्राप्ति में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कार्यों से मन हर्षित रहेगा। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब में संघर्ष है। किसी रुके कार्य को पूर्ण कराने में सफलता मिलेगी। योग व ध्यान करें। पीला रंग शुभ है। माता का आशीर्वाद ही फलीभूत होगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलताओं भरा है। जॉब में प्रगति है। किसी धनु राशि के जातक से लाभ मिल सकता है। पीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: बुध व शुक्र गोचर लाभप्रद है। चन्द्रमा मन को धार्मिक बनाएगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। पिता का सहयोग मिलेगा। मूंग का दान करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज का दिन गृह निर्माण संबंधित किसी नए कार्य के प्रारंभ का है। व्यवसाय में सफलता का समय है। नीला रंग शुभ है। मैनेजमेंट फील्ड के लोग सफल रहेंगे।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा सफलता देंगे। आज धार्मिक क्रियाकलापों में संलग्न होने के कारण बहुत प्रसन्न रहेंगे। गृह निर्माण संबंधी किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। लाल रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में संभल कर कार्य करने का है। आज जॉब को लेकर भी कोई विवाद ना करें। सिंह व धनु राशि का मित्र आपकी सहायता करेगा। सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज शनि व चन्द्रमा आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत कर रहे हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। बड़े भाई की सहायता लें। नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन जॉब से संबंधित कुछ पुराने कार्यों को निपटाने का है। अधीनस्थ स्टाफ से कुछ परेशानी आ सकती है। धन का व्यय होगा। नीला रंग शुभ है।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज छात्र सफल रहेंगे। गृह कार्यों में धन के व्यय की संभावना है। हेल्थ में प्रॉब्लम आ सकती है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। गाय को केला खिलाएं। पीला रंग शुभ है।

Related Articles

Back to top button