राष्ट्रीय

पूर्व मुख्यमंत्री और PDP मुखिया महबूबा मुफ्तीने एक बार फिर विपक्षी एकता की गुहार लगाईc

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर विपक्षी एकता की गुहार लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने एक्साइज पॉलिसी स्कैम पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस को खरी-खोटी भी सुनाई है। गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाले के खिलाफ कांग्रेस मुखर है और उसने मनीष सिसोदिया से इस्तीफे की भी मांग की है। इस बात के लिए महबूबा कांग्रेस के खिलाफ भड़क उठीं। वहीं मुफ्ती ने आम आदमी पार्टी को दमदार विपक्ष बताते हुए उसकी तारीफ की है।महबूबा मुफ्ती ने कहा कि एक ऐसे वक्त में जबकि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ हो रहा है, हमें एकजुट रहना होगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है कि कांग्रेस पार्टी हितों से ऊपर नहीं उठ पा रही है। इसके साथ ही मुफ्ती ने आम आदमी पार्टी को एक अजेय विपक्ष बताया। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने टि्वटर पर लिखा कि कांग्रेस खुद भी ईडी का शिकार बन चुकी है। इसके बावजूद वह भाजपा के प्रोपोगेंडा के सुर में सुर मिला रही है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष की एकता पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button