राशिफल

राशिफल 17 मार्च 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा व मंगल गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। कोई सरकारी कार्य बनेगा। लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज छात्र सफल रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया जॉब के करियर में प्रोमोशन संभावित है। मिथुन राशि के मित्र से लाभ होगा। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: सन्तान की सफलता से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आईटी व फाइनेंशियल मैनेजमेंट में जॉब करने वाले जातक जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब संबंधी कोई रुका काम पूर्ण होगा। बुध,चन्द्रमा व शनि जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। गाय को बुध के द्रव्य पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज बिजनेस में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  मंगल, गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें। बिजनेस में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में संघर्ष है लेकिन धन के आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व गुरु की इस राशि मे उपस्थिति व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। बजरंगबाण का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button