उत्तराखंड

रुड़की के भगवानपुर में एक वृद्ध दंपती ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

भगवानपुर। भगवानपुर के मंडावर गांव निवासी एक वृद्ध दंपती ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। मरने वालों के नाम समय सिंह व उसकी पत्नी सि‍या सैनी है। गुरुवार की दोपहर दोनों ने विषाक्त पदार्थ खाया था। जानकारी होने पर परिवार के अन्य व्यक्तियों ने दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल भर्ती कराया था। जहां पर गुरुवार की देर रात दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल रखवा दिया है। बताया गया है कि 6 माह पूर्व दंपती का बेटा और पुत्रवधु शाकुंभरी देवी दर्शनों के लिए जा रहे थे। रास्ते में सड़क हादसे के दौरान दोनों की मौत हो गई थी। तभी से यह दंपती काफी तनाव में चल रहे थे। समय सिंह किसी कंपनी में सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात था। बेटे और पुत्रवधु की मौत के बाद से समय सिंह ने कंपनी से नौकरी छोड़ दी थी।

Related Articles

Back to top button