उत्तराखंड

उत्‍तराखंड में कल से फिर करवट बदल सकता है मौसम

देहरादून: Uttarakhand Weather Update उत्‍तराखंड में कल से मौसम बदल सकता है। आज रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च से प्रदेश में मौसम फिर करवट बदल सकता है। वहीं, सोमवार को भी मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में दे सकता है दस्तक

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं, देर रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। इस कारण उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

Related Articles

Back to top button