उत्तराखंड

क्या छह साल बाद घर वापसी करने जा रहे हैं हरक सिंह रावत, कांग्रेस के टिकट पर यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

देहरादून। Uttarakhand Election 2022 उत्तराखंड की भाजपा सरकार के वरिष्ठ मंत्री डा हरक सिंह रावत बड़ा धमाका करते, इससे पहले ही भाजपा ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब यह लगभग तय है कि वह छह साल बाद कांग्रेस में वापस लौट रहे हैं। सूत्रों के अनुसार हरक ने कांग्रेस के समक्ष दावा किया है कि वह लैंसडौन और डोईवाला सीट कांग्रेस की झोली में लाकर डाल देंगे। पिछली बार दोनों ही सीटें भाजपा ने जीती थीं।

हरक सिंह रावत मार्च 2016 में आठ अन्य विधायकों के साथ कांग्रेस से भाजपा में आए थे। भाजपा ने उन्हें टिकट दिया और सत्ता में आने पर मंत्री भी बनाया। त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद तीरथ सिंह रावत व पुष्कर सिंह धामी सरकार में भी वह मंत्री रहे। यह बात अलग है कि वह पिछले पांच साल के दौरान तमाम कारणों से ज्यादा चर्चा में रहे। कभी तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ मतभेद तो कभी नौकरशाही के साथ टकराव को लेकर उन्होंने सुर्खियां बटोरी। ऐसे भी कई मौके आए, जब अटकलें लगीं कि हरक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में लौटने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button