उत्तराखंड

भाजपा के विजय संकल्प यात्रा के बाद पर्यवेक्षकों पर टिकी रहेंगी निगाहें

हल्द्वानी: कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद भाजपा के पर्यवेक्षक भी विधानसभावार दौरा करेंगे। विजय संकल्प यात्रा के बाद निगाहें इन्हीं पर्यवेक्षकों पर टिकी रहेंगी। नैनीताल जिले में पर्यवेक्षक 10 और 11 दिसंबर को दौरा करेंगे, जो तीन दावेदारों के नाम तय कर हाईकमान को सौंपेंगे।

भाजपा पिछले 15 दिन से विजय संकल्प यात्रा में व्यस्त रही। इस यात्रा के जरिये भाजपा ने अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंचे। पार्टी नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों के जरिये जनता के सामने मजबूती से अपनी बात रखी।

पार्टी नेता इस यात्रा को सफल बता रहे हैं। विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने पर्यवेक्षक तैनात कर दिए हैं। नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों में उम्मीदवार तय करने के लिए राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री विनोद आर्य को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों वरिष्ठ नेता 10 व 11 जनवरी को विधानसभावार दौरा करेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से रायशुमारी करेंगे।

Related Articles

Back to top button