राशिफल

25 नवम्बर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल: आज राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा गोचर रियल स्टेट व्यवसाय के लिए अनुकूल है। तिल का दान करें। संतान में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल: राशि स्वामी शुक्र इस समय धनु राशि में है। चन्द्रमा वृष में शुभ हैं। पारिवारिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल: चन्द्रमा का द्वादश व शुक्र का सप्तम गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4.कर्क राशिफल: चन्द्रमा का एकादश व गुरु का अष्टम गोचर व्यावसायिक कार्यों के लिए मंगलमय है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। आईटी व मैनेजमेंट जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर उन्नति दे सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल: जॉब में सूर्य मंगल चतुर्थ व शुक्र के पँचम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

6.कन्या राशिफल: धार्मिक यात्रा से से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का भाग्य भाव में गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल: आईटी व मैनेजमेंट जॉब के कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल: आज सूर्य व मंगल इसी राशि में है। उदर विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल: आज गुरु का तृतीय व शनि का द्वितीय व सूर्य का द्वादश  गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

10. मकर राशिफल: शनि इस राशि में व गुरु द्वितीय हैं। कर्क का चन्द्रमा पॉलिटिक्स में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल: चन्द्रमा कर्क व शनि अभी इसी राशि से द्वादश हैं। गुरु का कुंबब गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु का कुम्भ व चन्द्रमा का कर्क गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

Related Articles

Back to top button