राशिफलस्वास्थ्य

राशिफल 11 मार्च: जानिए अपना आज का राशिफल

1 मेष- इस राशि के जातक जो आईटी सेक्टर या फिल्मों में हैं वो नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि के जातकों से लाभ होगा।

2 वृष- छात्रों के लिए आज का दिन संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। तुला व मिथुन मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। लाल रंग शुभ है।

3 मिथुन- आज जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। व्यवसाय में धन आगमन कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है और गाय को गुड़ खिलाएं। कुम्भ व मकर राशि के जातक आपके लिए शुभ हैं।

4 कर्क- चन्द्र गोचर सामाजिक व आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। इस राशि के लोग राजनीतिज्ञ भी होते हैं। स्वामी चन्द्रमा आज राजनीति में उत्कर्ष देगा। स्वास्थ्य सुख से लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। धन का निवेश रियल स्टेट में होगा।

5 सिंह- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नए कारोबार से आय प्राप्ति में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। किसी सिंह व मीन राशि के व्यक्ति से लाभ होगा। आज क्रोध पर नियंत्रण व भाषा में अनुशासन बरतें। जॉब में सफलता है।

6 कन्या- बुध मैनेजमेंट स्किल में सफलता प्रदान कराएगा। आज आपके कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। पिता का आशीर्वाद लें। नीला रंग शुभ है। मेष व कुम्भ राशि से लाभ सम्भव है। जॉब में किसी विवाद की संभावना है। लंबी दूरी की धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

7 तुला- आज अचानक यात्रा संभव है। वाद विवाद हो सकती है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। कन्या व मिथुन आपकी मित्र राशि है,इन राशियों का सहयोग लें। गाय को पालक खिलाएं।

8 वृश्चिक- छात्र उन्नति पथ पर अग्रसर रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष है। आज आप हनुमान जी के मंदिर अवश्य जाएं। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्प फुल हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। आपके उच्चाधिकारियों से आज लाभ प्राप्ति सम्भव है।

9 धनु- राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। धन के व्यय होने के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। सिंह व कर्क राशि से लाभ होगा। आज जॉब में कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। सिंह व कर्क राशि का सहयोग लें।

10 मकर- आज व्यवसाय में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तुला एवं वृष राशि के जातक से लाभ मिलेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। विहंगों को दाना खिलाएं। जॉब में शनि का मकरस्थ गोचर लाभ देगा

11 कुंभ- आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। माता दुर्गा जी की एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। तुला व वृष राशि का सहयोग ले सकते हैं। व्यवसाय में थोड़ी परेशानी आ सकती है।

12 मीन- किसी नए बिजनेस प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। गुरु व चन्द्रमा का गोचर शिक्षा में सफलता दिलवाएगा। आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मत करें। सफेद रंग शुभ है। धनु व मेष राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। अन्न दान करें। 

Related Articles

Back to top button