राशिफल

राशिफल 19 अगस्त: जानिए अपना आज का राशिफल

मेष-  आज जॉब में उन्नति की उम्मीद की जा सकती है। मंगल व चन्द्रमा लाभ प्रदान करेंगे। जॉब से संबंधित किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति आ सकती है। लाल रंग शुभ है।

वृष- आज का दिन राजनीति में सफलता का है। छात्रों के लिए कुछ करने का समय है। धन का व्यय गृह निर्माण में हो सकता है। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मिथुन- आज व्यवसाय में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। जॉब में परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है। श्री गणेश उपासना करें।

कर्क- आज जॉब में लाभान्वित होंगे। मन की एकाग्रता पर ध्यान दें। घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में आपकी सकारात्मक सोच अच्छी है।                    

सिंह- जॉब को लेकर सुखद समाचार मिल सकता है। आज किसी से विवाद मत करें। संबंधों की माधुर्यता पर ध्यान दें। पीला रंग शुभ है।जाँब में सूर्य व चन्द्रमा गोचर से उन्नति होगी। 

कन्या- मिथुन या तुला राशि  के मित्र के सहयोग से किसी सरकारी कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में बुध त्वचा विकार दे सकता है। श्री विष्णु जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। 

तुला- आज कई दिनों से रुका कार्य कन्या या मकर राशि के मित्र के सहयोग से पूर्ण होगा। आज जॉब को लेकर तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। 

वृश्चिक- मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में आय प्राप्ति में वृद्धि करेंगे। कर्क व धनु राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

धनु- आज जॉब में किसी बात को लेकर तनाव के संकेत हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

मकर- व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। कोई नई बिजनेस डील कर सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। विवादों से दूर रहें। 

कुंभ- आज जॉब में उन्नति रहेगी। शनि व चन्द्र गोचर के कारण स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। काले वस्त्र का दान करें।

मीन- आज जॉब में कोई नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। क्रोध से बचें।पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। छात्र सफल रहेंगे।

Related Articles

Back to top button