उत्तराखंड

उत्तराखंड: कुछ विधायकों के पार्टी छोड़ने की चर्चा पर बोले सीएम धामी, किसी का इधर या उधर जाना कोई मुद्दा नहीं

देहरादून। Uttarakhand Election 2022 कुछ विधायकों की नाराजगी और पार्टी छोड़ने की चर्चाओं के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी का इधर जाना या उधर जाना कोई मसला नहीं है। यह चुनाव का मौका है। उनके इस बयान के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

प्रदेश में इस समय मंत्री और भाजपा विधायकों के बयान सरकार व पार्टी को असहज कर रहे हैं। चुनाव के मौके पर इसे सीधे उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ विधायकों के कांग्रेस में जाने की चर्चाएं भी तेजी से चली। इस तरह की चर्चाओं ने तब जोर पकड़ा, जब कुछ समय पहले कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अचानक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में लौट गए। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के उत्तराखंड दौरे ने इसे और हवा दी।

Related Articles

Back to top button