उत्तराखंड

उत्‍तराखंड में आपदा प्रभावितों की मदद को एक सप्ताह का अभियान चलाएगी भाजपा

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश भाजपा को आपदा प्रभावितों की मदद को पूरे सप्ताह वृहद स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना भी सुनिश्चित किया जाए।

गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित राज्य अतिथि गृह में केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों के साथ प्राकृतिक आपदा के संबंध में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्त्‍ता आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर प्रभावितों की मदद करते हुए उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करें। इसे अभियान के रूप में लिया जाए। कोरोना काल के दौरान पार्टी स्तर पर जो कंट्रोल रूम बनाए गए थे, उन्हें फिर से सक्रिय किया जाए। उनके वाट्स एप ग्रुप बनाकर सूचनाएं साझा की जाएं।

Related Articles

Back to top button