राशिफल

राशिफल, 26 जून 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

मेष- आज जॉब सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। रियल स्टेट से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

वृष- आपको व्यवसाय में एक नया चैलेंज मिलने का समय आ गया है। आज यात्रा से बचना होगा। बड़े भाई संग व्यवसाय की योजना बन सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

मिथुन- आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे। पॉलिटिक्स की नव योजना सफल हो सकती है।हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

कर्क- चन्द्रमा का नवम गोचर शुभ है। जॉब में कार्यों की अधिकता से लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गाय को पालक खिलाएं।

कन्या- आज का दिन जॉब में सफलता का है। आज किसी सन्त के आशीर्वाद से आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर से लाभ प्राप्त होगा। नारंगी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज व्यवसाय से सम्बन्धित कई रुके कार्यों के पूर्ण होने से हर्ष की प्राप्ति होगी। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। चावल का दान करें।

वृश्चिक- आज मंगल व चन्द्रमा जॉब में किसी विशेष प्रोजेक्ट को नया आयाम देंगे। धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें। हेल्थ से तनाव सम्भव है।

धनु- आज छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आज कार्यस्थल पर विवादों से बचें। उड़द का दान करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है।

मकर- शनि इसी राशि में है। चन्द्रमा का द्वादश गोचर धार्मिक कार्यों में मन लगाएगा। लाल व हरा रंग शुभ है। जॉब में  उच्चाधिकारियों का सहयोग है। तिल का दान करें।

कुंभ- जॉब में बाधाएं आ सकती हैं। व्यवसाय में प्रगति से सुख मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। परिवार में कुछ रिश्तों से तनाव मिल सकता है। चने की दाल का दान करें।

मीन- आज चन्द्रमा का दशम व गुरु का द्वादश गोचर शुभ है। बिजनेस में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं तथा अपने कार्यों को नई दिशा देंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। तिल का दान करें।

Related Articles

Back to top button