उत्तराखंड

कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर साधा निशाना, कहा- उड़ाई है संविधान की धज्जियां

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बागेश्वर जनपद के अपने भ्रमण के दौरान संविधान एवं नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाई, जोकि अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सोमवार को बयान जारी किया, जिसमें कहा कि मदन कौशिक बागेश्वर ना सिर्फ सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करके पहुंचे बल्कि वहां पुलिस प्रशासन ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

मदन कौशिक पूर्व में शासकीय प्रवक्ता रहने के साथ-साथ काबीना मंत्री के पद पर भी रहे हैं। अब कौशिक या तो अपने आप को संविधान से भी उपर समझने लगे हैं या अपना विवेक खो चुके हैं। दसौनी ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा कि प्रदेश के भाजपाइयों में विवाद उत्पन्न करने की होड़ सी लगी हुई है। कोई अपने बयानों से चर्चाओं में रहना चाह रहा है तो कोई अपने कृत्यों से। दसौनी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को क्या उन्हें इतना भी ज्ञान नहीं है कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सरकारी सुविधाएं और गार्ड ऑफ ऑनर किसी भी दल के प्रदेश अध्यक्ष को नियम के तहत लागू नहीं है।

Related Articles

Back to top button