उत्तराखंड

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी के दांव पर कांग्रेस का पलटवार, ये दो मुद्दे बनने जा रहे जंग की बिसात

देहरादून। Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2021 कांग्रेस की नजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हर दांव पर है। भू-कानून पर उच्च स्तरीय समिति और देवस्थानम बोर्ड पर पंडा-पुरोहित समाज की नाराजगी दूर करने को वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहरकांत ध्यानी को जिम्मेदारी सौंपने के मुख्यमंत्री की पहल के जवाब में प्रमुख प्रतिपक्षी दल ने इन्हीं मामलों पर दो असरकारी विधेयकों को आगे कर दिया है। कांग्रेस और भाजपा के बीच ये दोनों मुद्दे जंग की नई बिसात बनने जा रहे हैं।

त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में बने भू-कानून का इंटरनेट मीडिया पर जबरदस्त विरोध शुरू हुआ तो कांग्रेस ने इस मुद्दे को लपकने में देर नहीं लगाई। प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत तमाम नेता इस मुद्दे पर सरकार की घेराबंदी शुरू कर चुके हैं। देवस्थानम बोर्ड को लेकर पंडा-पुरोहित समाज की नाराजगी को लेकर भी विपक्ष काफी मुखर है।

Related Articles

Back to top button